UP Elections 2027: Even before seat-sharing, there is a rift between Subhaspa and Nishad Party

आमने सामने आए कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद व ओम प्रकाश राजभर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही भाजपा नीत एनडीए के दो प्रमुख सहयोगी दलों के बीच सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। आजमगढ़ की अतरौलिया सीट पर निषाद पार्टी के साथ सुभासपा ने भी दावा ठोंक दिया है। इससे दोनों दलों के नेताओं के बीच रार बढ़ती दिख रही है।


2022 के विधानसभा चुनाव में दोनों सीटें निषाद पार्टी के खाते में गई थीं। हालांकि, अतरौलिया में सपा के संग्राम यादव ने निषाद पार्टी के प्रत्याशी को हराकर सीट बरकरार रखी थी, जबकि चौरीचौरा से निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के बेटे ने जीत दर्ज की थी। अब 2027 के चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे की कवायद के बीच दोनों दल पिछले चुनाव के मतों और अपने कोर वोट बैंक के आधार पर दावेदारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – यूपी: मोदी के बाद अब शाह कसेंगे चुनावी रणनीति, मिशन-2027 को देंगे धार, अगले महीने से शुरू होगा शाह का दौरा



ये भी पढ़ें – यूपी: सपा-कांग्रेस गठबंधन का रास्ता साफ, 2027 के लिए प्लान तैयार; सीटों पर बात करेंगे दोनों दलों के ये दिग्गज

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का कहना है कि उनकी पार्टी अतरौलिया में ढाई साल से मेहनत कर रही है। वहां राजभर और निषाद समाज के वोट लगभग बराबर हैं। चौरीचौरा में राजभर समाज के 50 हजार वोट हैं। ऐसे में क्या निषाद पार्टी अपना दावा छोड़ देगी?

वहीं, निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद का तर्क है कि दोनों सीटें पिछली बार उनकी पार्टी को मिली थीं। चौरीचौरा से उनके बेटे ने चुनाव भी जीता था। इसलिए दोनों सीटों पर उनका स्वाभाविक हक है।

सम्मेलन से बढ़ी तल्खी: रविवार को निषाद पार्टी ने आजमगढ़ के अतरौलिया में संवैधानिक सुरक्षा अधिकार सम्मेलन आयोजित किया। इसमें निषाद और राजभर जातियों के आरक्षण के मुद्दे पर सुभासपा को साथ आने का आह्वान किया गया। इस आयोजन से सुभासपा असहज हुई। दोनों दल एनडीए में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में जुटे हैं।






Source link