विस्तार

यूपी निकाय चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री सबसे पहले दोपहर एक बजे रायबरेली जाएंगे। वहां पर जीआईएस कॉलेज के मैदान में सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

ये भी पढ़ें – भाजपा में बागियों की भरमार, चुनौती बने नेताओं के परिवार, बागी बिगाड़ेंगे चुनावी गणित!

ये भी पढ़ें – बसपा ने लोकसभा चुनाव से पहले मुस्लिमों का मन पढ़ने के लिए खेला बड़ा दांव, किया ये प्रयोग

मुख्यमंत्री की दूसरी सभा दोपहर तीन बजे उन्नाव में होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री लखनऊ लौट आएंगे। यहां पर शाम 7 बजे बुद्धेश्वर चौराहे पर सभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री नगर निकाय के चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते हुए जनता से वोट की अपील करेंगे।



Source link

अभी अभी की खबरें