यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में बाराबंकी जिला टॉपर बनकर उभरा है। हाईस्कूल में टॉपर समेत जिले की तीन और इंटर में दो बेटियों ने टॉप-3 में जगह बनाई है। हाईस्कूल और इंटर की टॉपर समेत टॉप-3 में तीन बेटियों के साथ सीतापुर दूसरे स्थान पर रहा।
बृहस्पतिवार को जारी परीक्षा परिणामों के मुताबिक हाईस्कूल में सीतापुर की कशिश वर्मा और बाराबंकी की अंशिका वर्मा ने 97.83% अंकों के साथ संयुक्त रूप से टॉप किया। इंटरमीडिएट में सीतापुर की शिखा वर्मा ने 97.60% अंकों के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
ये भी पढ़ें – राहतः श्रमिकों के पीएफ, ग्रेच्युटी और बोनस में होगी वृद्धि, मई में लागू होंगे नए श्रम कानून
ये भी पढ़ें – प्रचंड गर्मी: यूपी का ये जिला देश का दूसरा सबसे गर्म, पारा 44.4 डिग्री के पार; 40 जिलों में लू की चेतावनी
हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर बाराबंकी को अदिति और तीसरे स्थान पर सीतापुर की अर्पिता, झांसी के ऋषभ साहू व बाराबंकी की परी वर्मा शामिल हैं। इंटरमीडिएट में बरेली की नंदिनी गुप्ता व बाराबंकी की श्रेया वर्मा संयुक्त रूप से दूसरे और बरेली को सुरभि यादव व बाराबंकी की पूजा पाल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। सीतापुर की टॉपर शिखा वर्मा और कशिश वर्मा ने बाबूराम सावित्री देवी शेखपुर, बिलौली बाजार से पढ़ाई की है। अंशिका वर्मा बाराबंकी के मॉडर्न एकेडमी इंटर कॉलेज, जैदपुर की छात्रा है।
हाईस्कूल में 60 टॉपर बढ़े तो इंटरमीडिएट में सात घंटे
हाईस्कूल वर्ष 2025 के मुकाबले 2026 का परिणाम टॉप-10 मेरिट के लिहाज काफी बेहतर रहा। 2025 के परिणाम की टॉप-10 मेरिट में जहां 55 मेधावियों ने जगह बनाई थी। वहीं, इस बार 115 मेधावी इस लिस्ट में अपना नाम शामिल कराने में कामयाब रहे। ऐसे में टॉप-10 की मेरिट में 60 टॉपर्स बढ़ गए।
2025 के मुकाबले इस बार इंटरमीडिएट की टॉप-10 मेरिट में टॉपर्स की संख्या घटी है। 2025 की मेरिट में 30 मेधावी शामिल थे, जबकि इस बार 23 मेधावियों को टॉप-10 की मेरिट में शामिल किया गया है।
