उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार (68) की जमीन के विवाद में कार से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। शक के दायरे में आए तीन आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर में गुजैनी नहर से शव को बरामद किया।
देर रात कार की बरामदगी के लिए कालपी के जंगल ले जाए गए आरोपी भागने लगे और वहां पहले से छिपाए असलहों से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला घायल हो गए। पुलिस ने उनके तीसरे साथी केशव को भी पकड़ लिया। तीनों कानपुर के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी मोनू की पुलिस तलाश कर रही है।
2 of 14
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी गयादीन अहिरवार चौथी बार कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए थे। शनिवार को गयादीन उरई स्थित जिला न्यायालय में एक मुकदमे की पैरवी करने गए थे।
3 of 14
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शाम 3:30 बजे वह मुन्ना फुलपावर चौराहा पहुंचे और बेटे हर्ष को स्कूटी लेकर बुलाया। उन्होंने बेटे से कहा कि दुर्गा मंदिर चौराहे पर उनका एक मुवक्किल इंतजार कर रहा है। बेटा उन्हें स्कूटी से वहां ले गया। चौराहे पर कार में तीन लोग मौजूद थे।
4 of 14
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे के मुताबिक, कार से उतरे एक व्यक्ति ने गयादीन के पैर छुए और उन्हें कार में बैठाकर ले गया। बिना नंबर की कार देख बेटे को शक हुआ और उसने पिता को फोन किया लेकिन मोबाइल बंद मिला।
5 of 14
वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने स्कूटी से कार का पीछा भी किया लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की निशानदेही पर रविवार सुबह कानपुर से शव बरामद किया।