Accused in murder of an innocent child injured in a police encounter; sustained gunshot wounds to both legs

मुठभेड़ में घायल हुआ आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

मुस्करा कस्बे में तीन वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद रविवार की घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस उसे घटनास्थल ले गई। वहां आरोपी ने पहले से छिपाकर रखे गए अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को सीएचसी मुस्करा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


पुलिस के मुताबिक, रविवार को मुस्करा क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची का शव मिलने के बाद उसके पिता की तहरीर पर नामजद आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के अनावरण के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं। टीमों ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसके बाद साक्ष्य संकलन के लिए उसे घटनास्थल ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी ने छिपाकर रखे गए अवैध हथियार से पुलिस टीम पर गोली चला दी।

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। उसे तत्काल सीएचसी मुस्करा में प्राथमिक उपचार दिलाया गया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। मुठभेड़ में पुलिस टीम के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



Source link