जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के शेरपुर चमराह गांव के टोला पूर्वी में एक भैंस को पिकअप पर लादकर बेचने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पारसनाथ की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पारसनाथ का आरोप है कि आठ सितंबर 2026 को गांव के ही सतवीर और श्रीप्रकाश ने राघवेंद्र गुप्ता की पिकअप मैजिक से उनकी भैंस को लादकर बेचा गया। पीड़ित के मुताबिक, भैंस की कीमत एक लाख रुपये से अधिक थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने 22 नवंबर को चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।