वाराणसी, लखनऊ, मुजफ्फरनगर52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में अब रात की ठंड बढ़ गई है। मुजफ्फरनगर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, पारा 9.1°C तक पहुंच गया। कानपुर में 9.2°C, हरदोई में 9.5°C और इटावा में 9.6°C पारा रहा। लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। पूरे प्रदेश में दिन में भी सर्दी बढ़ने लगी है। तापमान 30°C से नीचे आ गया है।

गुरुवार की बात करें तो लखीमपुर, बलरामपुर, बिजनौर, मऊ और गोंडा समेत 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। बलरामपुर में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। हाईवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। लोग अलाव तापते रहे।

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए पूरे प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात के वक्त लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने को कहा है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू होगा। कोहरा और घना होगा। धूप का असर कम होता जाएगा। अगले एक हफ्ते में ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तापमान 5°C से 6°C तक गिरेगा। दिन का पारा 20°C से नीचे आ जाएगा।

QuoteImage

गुरुवार की तस्वीरें देखिए-

मऊ में गुरुवार सुबह भी कोहरे का असर बना रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मऊ में गुरुवार सुबह भी कोहरे का असर बना रहा। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बलरामपुर में कोहरे का असर इतना अधिक रहा कि दृश्यता घटकर महज 10 मीटर रह गई।

बलरामपुर में कोहरे का असर इतना अधिक रहा कि दृश्यता घटकर महज 10 मीटर रह गई।

बिजनौर में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह 7 बजे शहरी और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

बिजनौर में नवंबर के आखिरी सप्ताह में ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह 7 बजे शहरी और ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।

चक्रवाती तूफान का असर खत्म, अब बढ़ेगी खत्म

  • मौसम विज्ञान केंद्र (RMC) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ के असर की वजह से हवाओं के पैटर्न में बदलाव आया था। इससे रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी थी।
  • उत्तर-पश्चिम से आने वाली ठंडी और सूखी हवाओं की जगह पूर्व दिशा से आने वाली गर्म और नमी वाली हवाओं ने ले ली थी। हालांकि, चक्रवात पूरी तरह से खत्म हो गया है। इसलिए मौसम ने करवट ले ली है।
  • बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं की जगह हिमालयी क्षेत्र से आने वाली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ले ली है। इससे तापमान में गिरावट आनी शुरू हो गई है। धीरे-धीरे दिन का तापमान भी गिरेगा। कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

बीते 24 घंटे का तापमान जानिए



Source link