UP: PM Modi to visit Lucknow on November 21st, government preparations in full swing; security agencies on al

21 नवंबर को पीएम आएंगे लखनऊ।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को राजधानी लखनऊ आएंगे। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रस्तावित कौशल दीक्षांत समारोह में मेधावियों को सम्मानित करेंगे। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां तेज हो गई है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों ने भी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया है।


कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय की ओर से हर साल आईटीआई के देश भर के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया जाता है। यह आयोजन पीएम मोदी की पहल पर ही शुरू किया गया था। अभी तक यह आयोजन विज्ञान भवन, दिल्ली में होता रहा है। पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजन किया जा रहा है। लखनऊ में 21 नवंबर को दोपहर बाद यह आयोजन प्रस्तावित किया गया है।

इस आयोजन में देश भर की आईटीआई के लगभग 1500 छात्र शामिल होंगे। इसमें लगभग 1000 यूपी और 200 देश भर से होंगे। मंत्रालय की ओर से इस आयोजन में 40 ट्रेड के और छह जोन के टॉपर लगभग 64 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें छह छात्र यूपी के हैं। पीएम हर ट्रेड के टॉपर छात्रों को खुद सम्मानित करेंगे। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का भ्रमण कर व्यवस्था भी देखी।



Source link