टहरौली। तहसील सभागार में सोमवार को कृषि निवेश अनुदान वितरण कार्यक्रम मऊरानीपुर की विधायक डॉ. रश्मि आर्य के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में विधायक ने खरीफ फसल क्षतिपूर्ति के 149 लाभार्थी किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए।

इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को अनुदान पर खाद-बीज, सोलर पंप और कृषि मशीनरी उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा स्वरोजगार और व्यापार के लिए ब्याज में छूट के साथ बैंकों से आसान ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। एसडीएम ने बताया कि अब तक 13,500 किसानों का डाटा फीड किया जा चुका है। इसकी प्रक्रिया जारी है।

इस मौके पर नायब तहसीलदार रेनू वर्मा, राजकुमार दीक्षित, मनोज सचान, कानूनगो अवधेश उपाध्याय, साहब सिंह, अरविंद सिंह, लेखपाल दिव्यांशु मिश्रा आदि मौजूद रहे।

0000

बिचौलियों से दूर रहें : तहसीलदार

कार्यक्रम का संचालन कर रहे तहसीलदार गोवर्धन कुमार शुक्ल ने कहा कि सर्वे में यदि कोई पात्र किसान छूट गया है तो उसे भी सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि राहत राशि दिलाने के नाम पर किसी बिचौलिए को धन न दें। इस तरह की ठगी करने वालों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *