कालपी। नगर के इंदिरा नगर निवासी जयवीर पुत्र रामप्रकाश हाईवे की सर्विस रोड पर दुकान चलाते हैं। सोमवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो विभिन्न कंपनियों की सिगरेट और गुटखे के पैकेट के साथ करीब 4500 रुपये की नकदी गायब थी।कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि दुकान में चोरी की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। (संवाद)
