
सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ace766e9862e3afef06c3c6″,”slug”:”up-complaint-against-six-police-personnel-including-the-saharanpur-dig-and-sp-2026-10-13″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: सहारनपुर के डीआईजी और एसपी समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ चिट्ठी; इस मामले में कोर्ट ने दिखाई सख्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह।
– फोटो : अमर उजाला
विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोपी शाजेब से जब्त किए गए 15.40 लाख रुपये रिलीज करने का प्रार्थनापत्र निरस्त कर दिया। गिरोह की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की पहचान कर जब्त नहीं किए जाने पर अदालत ने नाराजगी जताई है। तत्कालीन एसएसपी एवं वर्तमान में डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह, तत्कालीन एसपी सिटी एवं वर्तमान में कौशांबी के एसपी सत्यनारायण प्रजापत, तत्कालीन सीओ सिटी एवं वर्तमान में एसपी सिटी सहारनपुर व्योम बिंदल समेत छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ एडीजी, पुलिस मुख्यालय लखनऊ और गृह विभाग को पत्र भेजा गया है।