रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगरा रोडवेज लोकल और अधिक फुटफॉल वाले रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। 100 किलोमीटर तक के मार्गों पर करीब पांच अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे। अलीगढ़, मथुरा, एटा, कासगंज समेत कई मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ेगी। 26 से 31 अगस्त तक 1,800 किमी बस संचालन करने वाले चालक-परिचालक को 1,200 रुपये इंसेंटिव मिलेगा।

रोडवेज बस
