{“_id”:”6a8fd81d788b8792e10c0cf8″,”slug”:”roadway-more-buses-to-run-on-local-routes-in-the-bareilly-region-service-to-extend-to-rural-areas-2026-08-27″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रक्षाबंधन 2026: बरेली परिक्षेत्र के लोकल रूटों पर दौड़ेंगी ज्यादा बसें, बहनों को गांव-देहात तक मिलेगी सेवा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सेटेलाइट बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें
– फोटो : आर्काइव
विस्तार
रक्षाबंधन पर रोडवेज लोकल रूटों पर ज्यादा बसों का संचालन करेगा। ये बसें अतिरिक्त फेरे भी लेंगी। बरेली परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो को पांच-पांच बसें लोकल रूटों के लिए आरक्षित करने का आदेश दिया गया है। ऐसे रूटों पर भी बसों का संचालन करने का आदेश दिया गया है, जो रोडवेज बस सेवा से अछूते हैं।
परिवहन निगम ने बहनों को एक सहयात्री के साथ 27 से 29 अगस्त तक मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। ऐसे में इस दौरान बसों पर ज्यादा दबाव रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि परिक्षेत्र के चारों डिपो हर रूट पर सेवाएं देंगे। बहनों को डग्गामार वाहनों का सहारा न लेना पड़े, इसको लेकर भी जरूरी निर्देश दिए गए हैं। चारों डिपो में पांच-पांच बसें आरक्षित रहेंगी। किसी भी रूट पर अगर 25 यात्री मिलते हैं तो बस भेजी जाएगी। चालकों-परिचालकों के साथ वर्कशॉप कर्मचारियों व अन्य के अवकाश पर पहले ही रोक लगा दी गई है।
यह भी पढ़ें- इश्क में तोड़ी मजहब की दीवार: बिहार की सोनम खातून ने किया धर्म परिवर्तन, बरेली में प्रेमी से रचाई शादी
चारों डिपो के एआरएम को दूर-दराज के गांवों तक बस सेवा मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। लंबे रूटों पर भी बसें अतिरिक्त फेरे लेंगी। लगातार ड्यूटी करने वाले चालकों-परिचालकों के साथ अन्य कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। चारों डिपो से रूटों और बसों की स्थिति को लेकर रिपोर्ट भी मिल गई है।
