अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आरोपी रामशंकर यादव टिन्नू और मनीष यादव की पुलिस कस्टडी रिमांड की तैयारी है। इसके लिए विवेचक ने सात दिन की रिमांड मांगी है। इस पर आज सुनवाई होनी है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को जेल में लिए गए टिन्नू यादव औा मनीष के बयान के आधार पर विवेचक ने दोनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड का प्रार्थना पत्र शाम लगभग 4.00 बजे विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। 

विशेष अभियोजन अधिकारी ने तर्क दिया कि जेल में निरुद्ध आरोपियों ने विवेचक को बयान दर्ज कराए हैं। उसकी सत्यता की जांच के लिए आरोपियों को पुलिस कस्टडी में सात दिन की रिमांड देने की मांग की गई। वहीं, आरोपियों की ओर से पैरवी कर रहे लीगल एड डिफेंस कौंसिल डिप्टी चीफ कुल शेखर सिंह ने विवेचक की ओर से कोर्ट में दाखिल किए गए प्रार्थना पत्र की मांग की।

बरामद सामानों का किया अवलोकन

विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन कोर्ट के न्यायाधीश के समक्ष रिमांड के दौरान आरोपी सुभाष श्रीवास्तव व रमा शंकर मिश्रा के पास से बरामद की गई धनराशि को भी विवेचक ने प्रस्तुत किया। बरामद रकम लगभग 10 से 12 हजार बताई गई है। धनराशि व कागजात देखने के बाद विवेचना में शामिल करने के लिए विवेचक की सुपुर्दगी में देने का आदेश पारित किया गया।

अब तक छह आरोपियों की पुलिस ले चुकी है रिमांड

26 जून से जिला कारागार में निरुद्ध आठ आरोपियों में से अब तक छह आरोपियों की पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर पूछताछ की जा चुकी है। आरोपी अविनाश शुक्ला की 13 घंटे, लवकुश, अनुकल्प व करुणेश की 40 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी अदालत ने दी थी। जबकि सुभाष श्रीवास्तव व रमा शंकर मिश्रा की 14 घंटे के लिए ही पुलिस कस्टडी रिमांड की मंजूरी मिली थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें