Kashi Vishwanath Dham Trust proposal reaches PMO scrutiny of prospective trustees underway

काशी विश्वनाथ धाम
– फोटो : मंदिर प्रशासन

विस्तार

Varanasi News: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नए न्यासियों को नामित करने से पहले राज्य सरकार सतर्कता बरत रही है। डेढ़ साल पहले जा चुके प्रस्ताव में कई फेरबदल हो गए हैं। फाइल मंदिर प्रशासन से मुख्यमंत्री कार्यालय और वहां से पीएमओ तक भेजी जा चुकी है। नए न्यासी विवादित न हों, अच्छा चरित्र और किसी तरह की वित्तीय अनियमितता आदि का आरोप न लगा हो इसकी बाकायदा पड़ताल की जा चुकी है। दरसअल 2024 में विश्वनाथ धाम के एक न्यासी पर 25-25 हजार रुपये लेकर दर्शन कराने का आरोप लगा था।




स्थानीय स्तर पर जांच एजेंसियों के सहारे संभावित न्यासियों की पूरी पड़ताल की जा रही है। वहीं, नए न्यास के प्रस्ताव, सुझावों पर मंदिर और शासन के बीच कई पत्राचार हो चुके हैं। नई आख्या रिपोर्ट के साथ कई बार नए प्रस्ताव भेजे गए। साथ ही नए सिरे से आवेदन मांगे जा चुके हैं। फिलहाल अभी तक अध्यक्ष सहित पांच सदस्यों के नामों पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *