बाह। पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर बाह, नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर जैतपुर के जैन मंदिरों में दशलक्षण पर्व के दसवें दिन शुक्रवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म एवं भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याण उत्सव मनाया गया।

अभिषेक, पूजन एवं शांतिधारा के बाद प्रवचन करते हुए आचार्य रोहित शास्त्री एवं प्रभात शास्त्री ने कहा कि आज हमारे खान-पान व आचरण में गिरावट आ गई है। टीवी और मोबाइल इंटरनेट भी चरित्र पतन के लिए जिम्मेदार हैं। मन, वचन और काया से कुशील का त्याग कर वफादारी से गृहस्थ जीवन व्यावहारिक बनाएं। उन्होंने ब्रह्मचर्य धर्म के पालन और पोषण का श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया। इस दौरान बाह में अखिल जैन, मनीष जैन, अमित जैन, अंजू जैन, ऊषा जैन, मंजू जैन आदि रहे। जैतपुर में अशोक कुमार जैन, विकास जैन, सम्यक जैन, नीतू जैन, दीक्षा, अंकिता, संगीता जैन, नेंसी, खुशी आदि रहे।

भगवान वासुपूज्य का निर्वाण लाडू चढ़ाया

शमसाबाद। दशलक्षण पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को भगवान वासुपूज्य का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया, जिसका सौभाग्य अनिल जैन को मिला। आज कस्बे के नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, चन्द्रप्रभु जैन मंदिर, शान्तिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही उमड़ पड़ी। आज के दिन ही भगवान वासुपूज्य को मोक्ष प्राप्त हुआ था। शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दाैरान राहुल जैन, सौरभ जैन, राकेश जैन, डॉ. प्रवीन, मनोज जैन, डॉ. भुवनेश जैन, संजीव जैन आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *