Nepal 12th-grade student rescued from Varanasi Cantt railway station

वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के काठमांडो से चार दिन पहले लापता 12वीं के छात्र चंदन यादव को कैंट जीआरपी और आरपीएफ ने शनिवार रात कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 9 से बरामद किया। नाबालिग होने के कारण छात्र को सुरक्षा की दृष्टि से चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया। 


रविवार को नेपाल से पहुंचे परिजन चंदन को अपने साथ ले गए। कैंट जीआरपी की पूछताछ में चंदन लापता होने के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। मोबाइल पर वायस मेसेज से चंदन ने परिजनों को वाराणसी में होने की सूचना दी थी। 

नेपाल के धनुषा के शहीदनगर नगरपालिका निवासी चंदन छठ मनाने के बाद घर से काठमांडू लौटा था। बालकुमारी पुल से शांतिनगर में कमरे पर जाने के लिए उसने एक टैक्सी ली थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद हो गया और वह लापता हो गया। 

परिजनों ने काठमांडो पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता होने के चार दिन बाद चंदन के नंबर से परिजनों के मोबाइल पर एक संक्षिप्त वॉयस मेसेज आया, जिसमें उसके वाराणसी में होने की बात सामने आई। 

परिजनों ने बीएचयू में एग्रीकल्चर के छात्र ओम झा, अंकित मिश्रा और कृतिका यादव को जानकारी दी। छात्रों ने तत्काल यूपी-112 और कैंट जीआरपी से संपर्क साधा। सक्रिय हुई पुलिस टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 9 से छात्र चंदन को बदहवास बरामद कर लिया। 



Source link

अभी अभी की खबरें