बेटियों की जान लेने के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंचे शशिरंजन ने उस रात घटना से पहले भाई राजीव को फोन किया था। राजीव फोन नहीं उठा पाया तो उसने करीब दो घंटे बाद कॉल बैक की। इस बार भी उसका फोन नहीं उठा। इस बात की पुष्टि पुलिस की जांच में हुई है। इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि हत्यारोपी के मोबाइल की जांच में यह बात सामने आई। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक जब दोनों बच्चियां, पत्नी व बेटा अपने-अपने कमरे में सोने चले गए, उसके काफी देर बाद तक आरोपी फोन पर व्यस्त रहा।




Shashiranjan Lands Behind Bars; Says He Called His Brother Before the Killings, But Couldn't Connect

जुड़वा बहने रिद्धि सिद्धि
– फोटो : amar ujala


12:48 बजे वह बच्चियों वाले कमरे में गया। उसने 1:50 बजे पहली और 3:35 बजे दूसरी बेटी की जान ली। 2:14 पर वह बेटी के साथ कमरे से बाहर निकलता दिख रहा है। दोनों बच्चियों को मारने के बाद वह 4:24 पर बाहर आया और दो बार किचन में गया। इसके बाद जूते पहनकर लॉबी में गया। वहां से 4:32 बजे पुलिस को सूचना दी।

 


Shashiranjan Lands Behind Bars; Says He Called His Brother Before the Killings, But Couldn't Connect

कानपुर डबल मर्डर
– फोटो : amar ujala


पुलिस 15 दिन में दाखिल करेगी चार्जशीट, साजिश की पुष्टि

कानपुर के किदवईनगर के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में जुड़वां बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारी करीब 15 दिन के भीतर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। केस को मजबूत बनाने के लिए पुलिस हर पहलू पर साक्ष्य जुटा रही है।


Shashiranjan Lands Behind Bars; Says He Called His Brother Before the Killings, But Couldn't Connect

इसी कमरे में की गई दोनों बेटियों की हत्या
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


इसका उद्देश्य अदालत में आरोपी के खिलाफ पुख्ता आधार प्रस्तुत करना है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी शशिरंजन की पत्नी रेशमा, अपार्टमेंट का सुरक्षा गार्ड प्रेमनारायण दीक्षित और घर में काम करने वाली नौकरानी अमरावती उर्फ आशा इस मामले के प्रमुख गवाह होंगे।


Shashiranjan Lands Behind Bars; Says He Called His Brother Before the Killings, But Couldn't Connect

कमरे में लगा कैमरा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


तीनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। इन्हें केस की कड़ी जोड़ने में अहम माना जा रहा है। पत्नी के बयान से घरेलू हालात और घटना से पहले की परिस्थितियों पर रोशनी पड़ी है। सुरक्षा गार्ड और नौकरानी ने आरोपी की गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट दिए हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें