लखनऊ के हजरतगंज में प्रेमिका के अपार्टमेंट से गिरकर हुई शिवा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। छानबीन में सामने आया है कि एक साल पहले शिवा को धमकी दी गई थी। इस मामले में शिवा की मां रंजना ने 12 अगस्त 2025 को हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय और उसके साथियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस को धमकी से जुड़ा एक ऑडियो भी मिला है, जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें – लिव-इन का खौफनाक अंत: शिवा के जिस्म पर लिपस्टिक और बर्बरता के निशान, सचिवालय पास लगी ऑडी कार से गहराया सस्पेंस

ये भी पढ़ें – फरार मॉडल प्रेमिका के घर मिली यौन संतुष्टि-यौनवर्धक सामग्री, दिल्ली के साथ इन जगहों पर दबिश दे रही पुलिस





Businessman had received threats a year ago; Shraddha used to call the shots.

– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।


रंजना ने आरोप लगाया था कि 11 अगस्त की रात में किसान बाजार स्थित एक कैफे में ऋषभ ने साथियों के साथ शिवा से गाली गलौज की थी। आरोपी ने दो दिन के भीतर एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा था और नहीं देने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं। श्रद्धा और उसकी बहन की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।


Businessman had received threats a year ago; Shraddha used to call the shots.

– फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।


उधर, पुलिस की टीम ने दुबग्गा निवासी आदिल और गढ़ी कनौरा निवासी तारिक के घर पर सोमवार को दबिश दी। दोनों आरोपी घर पर नहीं मिले। परिजनों ने भी दोनों के बारे में जानकारी से इंकार कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी बहराइच के रास्ते नेपाल भाग गए हैं। शिवा की मौत के बाद सभी मेडिकल कॉलेज से निकले थे। आगे एक जगह इकट्ठा हुए और फिर लखनऊ से भागने की योजना बनाई।


Businessman had received threats a year ago; Shraddha used to call the shots.


जेवर चोरी का आरोप लगाकर प्रताड़ित करती थी श्रद्धा

छानबीन में सामने आया है कि श्रद्धा ने शिवा पर जेवर चोरी का आरोप लगाया था। श्रद्धा उसे इशारे पर नचाती थी। श्रद्धा के बुलाने पर शिवा भागकर उसके फ्लैट पर पहुंच जाता था। बताया जा रहा है कि शिवा कर्ज में था। वह रुपये नहीं चुका पा रहा था। पुलिस को श्रद्धा के फ्लैट से एक सीसीटीवी मिली है, जिसमें शिवा नजर आ रहा है। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं पर मामले की छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Businessman had received threats a year ago; Shraddha used to call the shots.

– फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी।


व्यापारी के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआईआर

श्रद्धा ने हजरतगंज थाने में पुराने लखनऊ के व्यापारी रिजवान के खिलाफ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई थी। शिवा की मौत के बाद कई तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। पुलिस ने विवेचना के बाद रिजवान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में भी श्रद्धा पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। पुलिस श्रद्धा के बैंक खातों के बारे में भी पता लगी है। उधर, पुलिस ने श्रद्धा के फ्लैट से मिले नशीली दवाओं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें