जागरण संवाददाता, लखनऊ। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को लखनऊ सहित देश के 37 रेल मंडलों के डीआरएम के स्थानांतरण कर दिए। लखनऊ के दोनों ही डीआरएम बदले गए हैं। साथ ही लखनऊ में तैनात रहे कई अधिकारियों को दूसरे मंडलाें का डीआरएम बनाया गया है।

त्रिवेंद्रम में तैनात भारतीय रेल यांत्रिक सेवा (आइआरएसएमई) के अधिकारी अमनदीप कपूर को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का डीआरएम बनाया गया है। वह रेलवे भर्ती बोर्ड त्रिवेंद्रम के अध्यक्ष हैं। हालांकि इस पद पर के लिए अमनदीप कपूर की अनिच्छा होने की चर्चा भी रेलवे बोर्ड में रही। उनकी जगह पूर्वी रेलवे के लिलुआ वर्कशाप के मुख्य कारखाना प्रबंधक यतीश कुमार को तैनात करने की चर्चा है।

अब तक लखनऊ डीआरएम के पद पर तैनात सुनील कुमार वर्मा की नई तैनाती के आदेश अभी जारी नहीं किए गए हैं। इसी तरह भारतीय रेल यातायात सेवा (आइआरटीएस ) की सन 1999 बैच की अधिकारी शिखा श्रीवास्तव पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम होंगी। वह गौरव अग्रवाल का स्थान लेंगी। शिखा इस मंडल की चौथी महिला डीआरएम होंगी।

गौरव अग्रवाल को भी प्रतीक्षारत रखा गया है। शिखा श्रीवास्तव लखनऊ की रहने वाली हैँ। वह पूर्वोत्तर रेलवे जोन के सोनपुर रेल मंडल की सीनियर डीसीएम , बिहार सरकार में प्रतिनियुक्ति पर, उत्तर रेलवे और रेलवे बोर्ड के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके पति जितेंद्र श्रीवास्तव बिहार कैडर के अधिकारी हैं।

लखनऊ के यह अधिकारी भी बने डीआरएम

चारबाग वर्कशाप के मुख्य कारखाना प्रबंधक नीरज श्रीवास्तव को धनबाद का डीआरएम बनाया गया है। कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल के छात्र रहे भारतीय रेल मैकेनिकल सेवा के अधिकारी प्रशांत कुमार लमडिंग के डीआरएम होंगे।

यह भी पढ़ें- यूपी के 11 बस अड्डों में मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, PPP मॉडल से निर्माण शुरू; 9 स्टेशनों को भी मंजूरी

इसी तरह आरडीएसओ में ईडी रिसर्च अमित श्रीवास्तव को विशाखापट्टनम रेल मंडल का डीआरएम बनाया गया है। आरडीएसओ में ही तैनात आइआरटीएस अधिकारी वीणा कुमारी वर्मा को अजमेर का डीआरएम बनाया गया है। लखनऊ मंडल के विभिन्न पदों पर तैनात रहे आइआरटीएस अधिकारी प्रथुल कुमार गुप्ता रायपुर के डीआरएम होंगे।



Source link

अभी अभी की खबरें