Highlights

  • पत्नी ने पहले पति को छोड़ दिया था, दूसरे पति के साथ 8 साल से रह रही थी
  • पहले पति से पत्नी को 4 बच्चियां थीं, जो पहले पति के पास रहती थीं
  • दूसरे पति से भी पत्नी को एक बच्चा था लेकिन इस रिलेशनशिप में भी होता था विवाद

उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने दूसरे पति की हत्या की और शव को बक्से में भरकर हाईवे पर फेंक दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड का 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया और आरोपी पत्नी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि पत्नी को अपने दूसरे पति से तमाम बातों को लेकर मतभेद था, जिस वजह से दोनों के बीच विवाद होता था। हालांकि पत्नी ने मीडिया के सामने दिए बयान में ये कहा है कि उसने जो हत्याकांड किया, उसको लेकर उसे पछतावा है। महिला ने ये आरोप भी लगाया कि जिस पति की हत्या की, वह शराब पीकर घर में विवाद करता था।

क्या है पूरा मामला?

मामला उन्नाव का है। यहां पत्नी ने अपने दूसरे पति की हत्या कर दी और शव को बक्से में भरकर हाईवे पर फेंक दिया। महिला का अपने पहले पति से अलगाव हो गया था। इसके बाद महिला ने दूसरे युवक से शादी कर ली थी।

लगभग 8 साल से महिला अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी। दूसरा पति शराब पीता था और अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इसके बाद महिला ने अपने दूसरे पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बक्से में भरकर हाईवे पर फेंक दिया।

इस घटना में आरोपी महिला और उसके 3 सहयोगियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।

शव कहां बरामद हुआ?

दूसरे पति का शव कल देर रात सदर कोतवाली के लाल खेड़ा चौकी के पास बक्से में मिला था।

पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया। पुलिस ने बताया कि कल रात में सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक बॉक्स पड़ा है, जो संदिग्ध है। पुलिस ने जब वहां पहुंचकर जांच की तो बॉक्स में शव मिला। शव एक 27-28 साल के युवक का था। इसमें कुछ घरेलू सामान भी था। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए पांच टीमों को लगाया गया। इसमें ये पता लगा कि एक लोडर के जरिए बॉक्स को वहां लाकर डाला गया था। वो इलाका काफी सुनसान है। सीसीटीवी की मदद से लोडर की पहचान की गई।

पुलिस ने बताया कि लोडर के ड्राइवर और मालिक के माध्यम से पता लगा कि एक महिला ने 1200 रुपए किराए पर एक महिला ने लोडर बुक किया था। इस तरह 12 घंटे के अंदर घटना का खुलासा हो गया। इस मामले में महिला और उसका एक साथी गिरफ्तार किया गया। एक लेबर भी हमारे पास आया है, जो हायर किया गया था। 

पुलिस ने बताया कि महिला, मृतक युवक से 8 साल पहले संपर्क में आई और दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहते थे। पहले पति से इनकी चार बच्चियां थीं, वो पहले पति के पास रहती थीं। दूसरे पति जिसकी हत्या हुई है, उसके साथ महिला 8 साल से रह रही थी। महिला का इससे एक पांच साल का बेटा है। महिला का दूसरे पति से अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। 

इससे पहले प्रतापगढ़ में डबल मर्डर की बात सामने आई थी। यहां एक पति पर पत्नी और दो साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा था। 

और क्या खुलासा हुआ?

पुलिस की जांच में पकड़ी गई आरोपी नेहा ने 5000 रुपये देकर पति की हत्या कराई थी। पति की हत्या के पीछे शराब और रोज की मारपीट की वजह सामने आयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेहा ने पहली शादी 28 साल पहले की थी। वह 8 साल पहले सोनू के साथ में सम्पर्क में आई और फिर उसने सोनू से शादी कर ली। 

इसके बाद नेहा ने अपने साथी राहुल से साथ मिलकर मसाला पीसने वाले पत्थर से सोनू की हत्या कर दी। इसके बाद सोनू के शव को घर में रखे बक्से में भरकर उन्नाव में सड़क के किनारे फेंक दिया। (रिपोर्ट- नवीन सिंह)

ये भी पढ़ें-

यूपी के सहारनपुर में भाई ने बहन की हत्या की, आधी रात में चारपाई पर दूसरे युवक के साथ देखने पर दी बेरहम मौत

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link