प्रदेश के विभिन्न कमिश्नरेट में हुई तैनाती
पुलिस मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी आदेश के मुताबिक, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात 56 निरीक्षकों को हटाकर वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर और गौतमबुद्धनगर समेत प्रदेश के विभिन्न कमिश्नरेट में भेजा गया है। इन तबादलों के जरिए पुलिसकर्मियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में एक ही कमिश्नरेट में लंबे समय से तैनात पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की प्रक्रिया भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिहाज से पुलिस विभाग में समय-समय पर इस तरह के फेरबदल किए जाते हैं।
