संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

Updated Thu, 26 Nov 2026 01:17 AM IST


FIR registered against 11 individuals in connection with a robbery involving a woman



डीह। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने और लूट के आरोप में 11 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है। इनमें सात महिलाएं भी शामिल हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया कि बीते 6 अगस्त को दोपहर में पुरानी रंजिश के चलते यह घटना हुई। मो. आफाक, मो. सोहराब, हाफिज सिद्दीक और मो. रफी समेत 11 आरोपी उसके घर में घुसे। उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़े और अश्लील हरकतें कीं। उन्होंने महिला के लगभग 10 लाख रुपये के आभूषण भी लूट लिए। पुलिस ने बताया कि कोर्ट के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।




Source link