Actress Nimrat Kaur says—there is refinement in the very air of Lucknow.

अभिनेत्री निम्रत कौर
– फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के सिर्फ खाने में ही नहीं बातों में भी स्वाद है। ये बात बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर ने कोसला लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को चिठ्ठियों से चरित्र तक सत्र में अजय जैन से बातचीत के दौरान कही। निम्रत ने कहा कि लखनऊ आते ही सबसे पहले एयरपोर्ट पर लिखा दिखता है कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं और बस वहीं से मिजाज बदल जाता है। यहां की हवा में एक अलग ही रूहानियत है।


निम्रत ने अपने करियर को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि मैंने लाइफ में क्या करना है, ये डिसाइड करने के बजाए ये तय किया कि मुझे जीवन में क्या नहीं करना है और मैंने सोच लिया था कि मुझे नौकरी नहीं करनी है।

बॉलीवुड के अपने सफर को लेकर उन्होंने बताया कि जब 2004 में मैं मुंबई पहुंची तो मुझे नहीं पता था कि कहां से शुरू करूं, कैसे सीखूं और फिर मैने थिएटर करना शुरू किया जहां से मैंने अदाकारी की बारीकियां सीखी। फिल्मों और थिएटर में अंतर को लेकर अभिनेत्री ने कहा कि थिएटर में दर्शक तय करते हैं कि वो किसको देखना चाहते हैं जबकि फिल्मों में डायरेक्टर तय करते हैं कि वो किसको दिखाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि थिएटर करने से कमिटमेंट और अनुशासन दोनों आते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। निजी जिंदगी को लेकर उन्होंने बताया कि उन्हें अपना खुद का काम खुद से करना पसंद है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं जीवन को लेकर बहुत ज्यादा प्लान नहीं बनाती हूं, इससे दुख भी कम होता है। नई पीढ़ी को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि शॉर्टकट ढूंढने के बजाए मेहनत करें।






Source link