Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने, अपात्र मतदाताओं के

Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। मतदाता सूची में छूटे पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटवाने व दर्ज विवरण में संशोधन करने के लिए शनिवार को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के सभी 1752 मतदेय स्थलों पर वोटर बनाने का विशेष अभियान चलाया गया। बूथों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन प्राप्त किए। अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं और महिला मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर दिया गया। इससे पहले 21 और 22 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय विशेष अभियान में करीब 3500 फार्म जमा हुए थे।
इनमें लगभग 1800 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के आवेदन शामिल हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कराया जा रहा है। इसके तहत जिले में पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को आयोजित विशेष अभियान के दौरान बीएलओ ने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से फार्म प्राप्त किए और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर स्थित बूथ संख्या 301 और 302 तथा प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया के बूथ संख्या 250 और 251 का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चल रहे मतदाता पंजीकरण कार्यों की जानकारी ली और बीएलओ से आवेदन प्राप्त करने की स्थिति जानी। डीएम ने निर्देश दिया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। बूथों पर आने वाले लोगों को फार्म भरने और आवश्यक अभिलेखों के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, उत्तर प्रदेश के विशेष कार्याधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने भी बलरामपुर और उतरौला विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने अभियान की व्यवस्था व मतदाता पंजीकरण कार्यों का जायजा लिया। सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने भी बूथों पर पहुंचकर अभियान की प्रगति देखी।पहले अभियान में जमा हुए थे 3500 फार्म:अपर जिलाधिकारी संदीप केला ने बताया कि 21 व 22 नवंबर को चलाए गए दो दिवसीय विशेष अभियान में जिलेभर से करीब 3500 फार्म जमा किए गए थे। इनमें नए मतदाताओं के नाम शामिल कराने के लिए लगभग 1800 फार्म-6 प्राप्त हुए थे। वहीं मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए भी करीब 1400 फार्म-7 जमा किए गए। इसके अलावा नाम, पता और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फार्म-8 भी प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि सभी जमा फार्मों की जांच कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए यह प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, ताकि पात्र नागरिकों के नाम सूची में शामिल हों और गलत प्रविष्टियों को ठीक किया जा सके। शनिवार को भी जिले के सभी 1752 मतदेय स्थलों पर अभियान चलाकर नए आवेदन प्राप्त किए गए।29 नवंबर को भी बूथों पर मिलेंगे बीएलओ:जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, दर्ज विवरण में संशोधन और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया 16 दिसंबर तक चलेगी। रविवार 29 नवंबर को भी जिले के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बीएलओ बूथों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे अपने आवश्यक अभिलेखों के साथ संबंधित बूथ पर पहुंचकर फार्म छह भरें। मतदाता सूची में किसी प्रविष्टि पर आपत्ति या नाम हटाने के लिए फार्म सात तथा विवरण में संशोधन के लिए फार्म आठ जमा किया जा सकता है। अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।
(function(w, d, pixelId, src, fallbackMs) {
var pvDone = false;
var sendPageView = function(onExit) {
if (pvDone) return;
pvDone = true;
try {
var fbp = (d.cookie.match(/(?:^|;\s*)_fbp=([^;]+)/) || [])[1];
if (!fbp) {
var rnd = new Uint32Array(1);
w.crypto.getRandomValues(rnd);
fbp = ‘fb.1.’ + Date.now() + ‘.’ + (1000000000 + (rnd[0] % 1000000000));
d.cookie=”_fbp=” + fbp + ‘;max-age=7776000;path=/;domain=.livehindustan.com;SameSite=Lax;Secure’;
}
var url=”https://www.facebook.com/tr?id=” + pixelId +
‘&ev=PageView’ +
‘&dl=” + encodeURIComponent(w.location.href) +
“&rl=” + encodeURIComponent(d.referrer || “‘) +
‘&if=false’ +
‘&ts=” + Date.now() +
“&fbp=’ + encodeURIComponent(fbp);
if (onExit && typeof w.fetch === ‘function’) {
// Survives page unload.
w.fetch(url, { mode: ‘no-cors’, keepalive: true, credentials: ‘include’ });
} else {
var img = new Image(1, 1);
img.referrerPolicy = ‘no-referrer-when-downgrade’;
img.src = url;
}
} catch (e) {}
};
// PageView: after load in an idle slot. Ads can hold load for
// 10s+, so cap the wait at 5s. Flush immediately on exit.
var pvScheduled = false;
var schedulePageView = function() {
if (pvScheduled) return;
pvScheduled = true;
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(function() { sendPageView(false); }, { timeout: 3000 });
} else {
w.setTimeout(function() { sendPageView(false); }, 0);
}
};
if (d.readyState === ‘complete’) {
schedulePageView();
} else {
w.addEventListener(‘load’, schedulePageView, { once: true });
w.setTimeout(schedulePageView, 5000);
}
w.addEventListener(‘pagehide’, function() { sendPageView(true); });
d.addEventListener(‘visibilitychange’, function() {
if (d.visibilityState === ‘hidden’) sendPageView(true);
});
// Full pixel library, later.
if (w.fbq) return;
var n = w.fbq = function() {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!w._fbq) w._fbq = n;
n.push = n; n.loaded = !0; n.version = ‘2.0’; n.queue = [];
// Automatic events add document click listeners that walk the DOM on
// every tap (INP). Only PageView is tracked, so turn them off.
fbq(‘set’, ‘autoConfig’, false, pixelId);
fbq(‘init’, pixelId);
// No fbq(‘track’, ‘PageView’): it is sent above.
var events = [‘pointerdown’, ‘keydown’, ‘touchstart’, ‘wheel’];
var opts = { passive: true, capture: true };
var libDone = false, timer;
var loadLib = function() {
var s = d.createElement(‘script’);
s.async = true;
s.src = src;
s.fetchPriority = ‘low’;
d.head.appendChild(s);
};
var idleLoadLib = function() {
// Never inside the gesture itself (INP): wait for an idle slot.
if (typeof w.requestIdleCallback === ‘function’) {
w.requestIdleCallback(loadLib, { timeout: 5000 });
} else {
w.setTimeout(loadLib, 1000);
}
};
var triggerLib = function() {
if (libDone) return;
libDone = true;
clearTimeout(timer);
events.forEach(function(t) { w.removeEventListener(t, triggerLib, opts); });
// An early tap on slow 4G must not pull 270KB into the
// page-load window: also wait for load, or 5s after
// navigation start, whichever is first.
if (d.readyState === ‘complete’) return idleLoadLib();
var left = 5000 – ((w.performance && w.performance.now) ? w.performance.now() : 0);
if (left <= 0) return idleLoadLib();
var ran = false;
var go = function() { if (ran) return; ran = true; idleLoadLib(); };
w.addEventListener('load', go, { once: true });
w.setTimeout(go, left);
};
events.forEach(function(t) { w.addEventListener(t, triggerLib, opts); });
timer = w.setTimeout(triggerLib, fallbackMs);
})(window, document, '2442192816092061', 'https://connect.facebook.net/en_US/fbevents.js', 20000);


