आवास विकास परिषद की वृंदावन और अवध विहार योजना में आवासीय, व्यावसायिक और ग्रुप हाउसिंग के भूखंड में आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित है। परिषद ने 100 से अधिक भूखंडों का पंजीकरण खोला है। इन्हें खरीदने के इच्छुक लोग सोमवार तक पंजीकरण कर सकते हैं। इन भूखंडों का आवंटन 25 अगस्त तक नीलामी के जरिये किया जाएगा।




आवास विकास की वृंदावन योजना रायबरेली रोड और अवध विहार योजना सुल्तानपुर रोड पर स्थित है। इनमें 2500 वर्ग मीटर से लेकर 15,665 वर्ग मीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं। ग्रुप हाउसिंग के अलावा दुकान, होटल और स्कूल बनाने के लिए भी भूखंड उपलब्ध हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें