{“_id”:”6add9485c419001ef9070a77″,”slug”:”women-caught-by-cbn-in-lucknow-were-also-involved-in-prostitution-2026-10-25″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”लखनऊ: श्रद्धा दुबे कांड के बाद सीबीएन की जांच में बड़ा खुलासा, गिरफ्त में आईं महिलाएं देह व्यापार का भी हिस्सा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

आइस ड्रग
– फोटो : विभाग।
विस्तार
राजधानी लखनऊ में श्रद्धा दुबे कांड के बाद सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स (सीबीएन) के एक अन्य प्रकरण की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। सीबीएन द्वारा शुक्रवार को अयोध्या रोड से 100 ग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (आइस) ड्रग के साथ गिरफ्तार दोनों महिलाएं देह व्यापार का भी हिस्सा हैं।
जांच में सामने आया है कि दोनों गोमतीनगर की समिट बिल्डिंग के बार और क्लबों में खतरनाक ड्रग की सप्लाई के साथ देह व्यापार भी चला रही थीं। सीबीएन के रडार में ऐसे करीब आधा दर्जन बार और क्लब आ चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सीबीएन की गिरफ्त में आई दोनों महिलाएं हाईप्रोफाइल लोगों को फंसाती थीं। इनमें से एक राजधानी के बीरबल साहनी मार्ग और दूसरी रायबरेली के देवनांदपुर की निवासी है। दोंनों लाखों रुपये की ड्रग मंगाने के बाद बेचती थीं। उनके गिरोह में कुछ अन्य लड़कियां भी शामिल हैं जिनका काम बार और क्लब में आने वाले युवाओं को अपने जाल में फंसाकर ड्रग्स बेचना था।
सीबीएन इस पूरे रैकेट के बारे में छानबीन कर रही है। इसी वजह से अभी दोनों महिलाओं की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। जांच में ये भी सामने आया है कि समिट बिल्डिंग में ड्रग्स की खासी डिमांड रहती है। देर रात होने वाली पार्टियों में इसे खपाया जाता है। इस प्रकरण के बाद समिट बिल्डिंग समेत राजधानी के तमाम क्लब और बार में देर रात तक होने वाली पार्टियों में ड्रग की खपत होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगा है।
पहले भी पकड़े गए
बता दें कि सीबीएन लगातार राजधानी में ड्रग सप्लाई के सिंडिकेट का पता लगा रहा है। बीते कुछ माह के दौरान सीबीएन ने गोमतीनगर और चिनहट स्थित एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, कुछ कॉलेज और स्कूलों के पास ड्रग बेचने वाले एजेंट्स को गिरफ्तार भी किया था।
