अलीगंज अग्निकांड मामले में एलडीए के एक पूर्व वीसी भी जिम्मेदार ठहराए गए हैं। इस आईएएस अधिकारी के खिलाफ भी रिपोर्ट जल्द शासन को भेजी जाएगी। मामले में अभी तक छह वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी अरविंद त्रिपाठी, वीवी मिश्रा, अरुण सिंह, संजय पांडेय, शिरीश वर्मा और डीके सिंह दोषी ठहराए जा चुके हैं। 


एलडीए ने इनके खिलाफ रिपोर्ट शासन को भेज दी है। ये अधिकारी अलग-अलग समय पर एलडीए में अहम जिम्मेदारियों पर रहे हैं। एलडीए की रिपोर्ट अभी तक नियुक्ति विभाग को नहीं मिली है। इन अफसरों पर कार्रवाई का अधिकार नियुक्ति विभाग को ही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *