लखनऊ के सहारा सिटी के मुख्य गेट के पास बुधवार शाम करीब 6:30 बजे पार्किंग में आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही हैं। धुएं का गुबार करीब एक किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा है।

.

आग बुझाने के लिए शहर के 9 फायर स्टेशनों से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। दमकलकर्मी लगातार पानी की बौछार कर रहे हैं, लेकिन आग बढ़ती जा रही है। सूचना मिलते ही कई अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। नगर निगम ने पिछले साल सहारा सिटी को सील कर दिया था। इसके बाद से परिसर खाली था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने वाली जगह पर सिर्फ दो गार्ड रहते थे।

आग की 3 तस्वीरें…

आग की लपटें तेजी से आसमान में उठ रही हैं।

आग की लपटें तेजी से आसमान में उठ रही हैं।

आग लगने के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठा। करीब 1 किलोमीटर तक धुआं दिखाई दे रहा है।

आग लगने के बाद आसमान में धुएं का गुबार उठा। करीब 1 किलोमीटर तक धुआं दिखाई दे रहा है।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुची है। आग बुझाने के लिए पानी की बौछारें मारी जा रही है।

दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुची है। आग बुझाने के लिए पानी की बौछारें मारी जा रही है।

आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे दमकलकर्मी

आग की सूचना मिलते ही गोमती नगर फायर स्टेशन से एक यूनिट मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाने के लिए गोमती नगर और हजरतगंज से एक-एक फायर टेंडर भेजा गया। कुल तीन गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।

बीते दिनों नगर निगम ने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के उल्लंघन के चलते सहारा सिटी में सीलिंग की कार्रवाई की थी। इसके बाद से यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम की ईटीएफ टीम तैनात थी। आग लगने के समय परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी इसी टीम के पास थी।

अपर नगर आयुक्त डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम ने प्रापर्टी को सील किया था। मौके पर यहां कोई नहीं रहता था। सिर्फ दो गार्ड रहते थे। कोई हताहत नहीं है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link