
राजधानी लखनऊ में आईटी चौराहे के पास कूड़े का ढेर लगा है। दोपहर 3 बजे तक यहां कूड़ा डाला गया। इसे सड़क के बगल में खाली जमीन पर नहीं बल्कि रोड पर ही एकत्र किया गया। इससे आधा रास्ता बंद हो गया। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर दिन सुबह से शाम तक कूड़े का ढेर लगा रहता है।
इसके अलावा बाबूगंज बंदमटर चौराहे से लखनऊ विश्वविद्यालय के कैलाश महिला हॉस्टल की ओर जाने वाले रास्ते में भी सड़क पर कूड़े का ढेर लगा रहा।
