संवाद सूत्र, ममरी(लखीमपुर)। चाट खाते समय टिक्की का टुकड़ा गले में फंसने से 15 महीने की बच्ची की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम हैदराबाद क्षेत्र के परेली गांव में हुई।

बच्ची के पिता कौशल के अनुसार घर पर उसे टिक्की खिलाई जा रही थी तभी टुकड़ा गले में फंस गया। उसे तेज खांसी आई और कुछ देर बाद वह बेसुध हो गई। घबराए परिजन उसे सीएचसी गोला ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची की मौत से परिवार में मातम छा गया।

सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक बिहारी ने बताया कि परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर आए थे और वह ब्राडडेड थी।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी में आंगन से मासूम बच्ची को ले भागा गुलदार, दूर जंगल में मिला शव; इलाके में फैली दहशत