कानपुर के भीतरगांव में वैन चालक मुमताज की हत्या लूट के लिए की गई या लूट दिखाने के के लिए गढ़े गए झूठ के लिए…। यह पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। करीब डेढ़ साल पहले मुमताज दो बार दुबई में रहकर गाड़ी चलाने का काम कर चुके थे। पैतृक घर में दो बच्चों की मौत पर घर को अपशगुन मानकर करीब डेढ़ साल पूर्व ही उन्होंने खेत पर घर बनवाकर रहना शुरू किया था।

सवाल उठता है कि आखिर उन्हें किस पर और क्यों शक था कि जिस घर में एक लोहे की अलमारी तक न हो उस घर में तीन-तीन सीसी कैमरे लगाकर उन्हें अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था। मौके पर पहुंची मुमताज की छोटी बहन का भी कहना है कि घर पर भइया और भाभी ज्यादा रुपये-पैसे नहीं रखते थे। ऐसे में गहनों की लूट की तहरीर देना भी समझ से परे है।




Kanpur Robbery or Grudge Save me I dont want to die Three CCTVs installed in house sight of blood soaked lap

दंपती पर हमले का मामला
– फोटो : amar ujala


मुमताज नवंबर में तीसरी बार दुबई जाने वाला था

वारदात के वक्त मुमताज पर ताबड़तोड़ हमले और पत्नी शाहजहां को सिर्फ पीटा गया। बदमाशों का डीवीआर ले जाना और मोबाइल तोड़ने से भी पुलिस को आशंका है कि बदमाश मुमताज के जानने वाले ही थे। उनका इरादा सिर्फ मुमताज की ही हत्या करना था। पत्नी शाहजहां बता रही है कि बदमाश भैंस बेचने के रुपये के विषय में पूछ रहे थे, जबकि गांव के सुशील का कहना है कि मुमताज नवंबर में तीसरी बार दुबई जाने वाला था।


Kanpur Robbery or Grudge Save me I dont want to die Three CCTVs installed in house sight of blood soaked lap

दंपती पर हमले का मामला
– फोटो : amar ujala


एक्टिव मोबाइल की सीडीआर चेक की जा रही है

उसने अपनी दोनों भैंस उसे बांधने के लिए दे रखी थीं। अभी कोई लेनदेन नहीं हुआ था। मुमताज ने बुधवार को पासपोर्ट बनवाने के लिए जाते वक्त रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर लेने की बात कही थी। दूसरी ओर सर्विलांस के सूत्रों के अनुसार वारदात के वक्त आसपास के एक्टिव मोबाइल की सीडीआर चेक की जा रही है। साथ ही पति-पत्नी के टूटे मोबाइल से भी सीडीआर व कैमरों का डाटा रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। यदि डाटा मिल गया तो दरवाजे पर लगे कैमरे आसमान की ओर करने वाले व भीतर का कैमरा तोड़ने वालों के चेहरे भी उजागर हो सकते हैं।


Kanpur Robbery or Grudge Save me I dont want to die Three CCTVs installed in house sight of blood soaked lap

दंपती पर हमले का मामला
– फोटो : amar ujala


पारिवारिक विवाद में मिली थी धमकी, झांसी से पकड़ा गया युवक 

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व रिश्ते में मुमताज के चाचा लगने वाले रहीस का विवाद मोहल्ले के उसी युवक से हुआ था जो कि शनिवार की सुबह से गांव से लापता है। उसकी आखिरी लोकेशन जालौन के आसपास मिली है। इस विवाद में मुमताज भी चाचा की ओर से सामने आ गया था। चर्चा है कि तीन दिन पूर्व लापता युवक ने मुमताज को बीच रास्ते रोककर देख लेने की धमकी दी थी।


Kanpur Robbery or Grudge Save me I dont want to die Three CCTVs installed in house sight of blood soaked lap

दंपती पर हमले का मामला
– फोटो : amar ujala


गायब युवक के घर के पास भी रुका था डॉग

पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को सात लोगों को उठाया गया। इसमें एक युवक वह भी वह भी है जिसने जालौन की ओर भागने वाले युवक को कपड़े बदलते देखा था। वहीं, गांव से गायब युवक को पुलिस ने देर शाम झांसी से पकड़ लिया है। सुबह डाॅग स्क्वाड भी वीरेंद्र सिंह और रविशंकर के घर के बाहर घूमने के बाद गायब युवक के घर के पास भी रुका था।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें