BJP National President Nitin Naveen will visit Agra on two-day tour

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट के बीच जीत की राह आसान करने के लिए भाजपा ने पूर्व जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से संवाद शुरू किया है। पिछले महीने में पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं ने मथुरा में पूर्व पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों संग बैठक की थी। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इसी को आगे बढ़ाने जा रहे हैं।


राष्ट्रीय अध्यक्ष का 2 व 3 नवंबर को आगरा का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान छह श्रेणी में उनके कार्यक्रम आयोजित होंगे जिनमें पुराने कार्यकर्ताओं से संवाद प्रमुख होगा। पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व से मिले अनौपचारिक निर्देश के बाद कदमताल शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा चुनावों के लिए सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने के लिए व्यापक रणनीति के तहत यह दौरा होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान वे आगरा और अलीगढ़ संभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मैराथन बैठकें करेंगे। जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने बताया कि फिलहाल तैयारी करने के लिए कहा गया है। आधिकारिक तौर पर सूचना प्राप्त होने पर जानकारी दी जाएगी।

आगरा-अलीगढ़ के नेताओं संग करेंगे मंथन

संभावित दौरे के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा और अलीगढ़ संभाग की अलग-अलग कोर कमेटियों, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों और मोर्चा प्रमुखों संग संवाद करेंगे। इस दौरान विगत चुनावों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने के साथ-साथ भावी रणनीतियों पर मुहर लगाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए स्थानीय स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें