हसनपुर में हरियाणा की युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। वारदात में शामिल दरोगा संजय तोमर ने खाकी को ढाल बनाकर इस संगीन जुर्म को अंजाम देने की साजिश रची थी। बताते हैं कि 22 सितंबर की रात को घटना वाली रात दरोगा संजय तोमर की ड्यूटी क्षेत्र में वारंटी पकड़ने के अभियान में लगी थी। थाने के जीडी में दरोगा की रवानगी वारंटियों की धरपकड़ के लिए दिखाई गई थी।




Atrocity at MLA farmhouse: Sub-Inspector arrived after logging his departure to apprehend a wanted individual

थाने में हसनपुर दुष्कर्म केस के आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


लेकिन पुलिस के दायित्वों को दरकिनार कर दरोगा थाने से निकलते ही सीधे आरोपियों के पास फार्म हाउस पहुंच गया। दरोगा ने खुद को बचाने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली थी। उसने कोतवाली की जीडी में अपनी रवानगी वारंटी को पकड़ने के लिए दर्ज की थी। लेकिन जब युवती की शिकायत पर पुलिस ने फार्म हाउस पर छापा मारा तो दरोगा नशे में वहां मिला। उस पर दुष्कर्म का आरोप था। पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। 


Atrocity at MLA farmhouse: Sub-Inspector arrived after logging his departure to apprehend a wanted individual

अमरोहा एसपी लखन यादव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


रुकने के लिए तीन कमरे लिए थे 

उत्तराखंड के विधायक के झूलपुरी स्थित फार्म हाउस के केयर टेकर रामनिवास ने बताया कि मंगलवार शाम कार सवार लोग फार्म हाउस पहुंचे थे। वहां रुकने के लिए तीन कमरे लिए गए थे। इसके बाद सभी आ गए। कुछ ही देर बाद हसनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार वहां खाना और शराब लेकर पहुंचा, जिसके बाद रात में यह घटना हुई। 


Atrocity at MLA farmhouse: Sub-Inspector arrived after logging his departure to apprehend a wanted individual

विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस। यहां युवती से दरिंदगी हुई थी
– फोटो : संवाद


सपा प्रमुख अखिलेश यादव का हमला, बोले- जिसका शासन अपराध पर टिका, उसकी पुलिस भी भ्रष्ट

अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र में उत्तराखंड के विधायक के फार्म हाउस में हरियाणा की युवती से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। घटना में पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ जवानों की संलिप्तता सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है।


Atrocity at MLA farmhouse: Sub-Inspector arrived after logging his departure to apprehend a wanted individual

विधायक उमेश शर्मा का फार्म हाउस। यहां युवती से दरिंदगी हुई थी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हर तरह से भ्रष्ट हो जाती है। अमरोहा में एक युवती के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म पुलिस पर लगा ऐसा दाग है, जिसे किसी का संरक्षण भी नहीं बचा पाएगा।

आरोपियों पर ऐतिहासिक कार्रवाई होनी चाहिए। विधायक से जुड़े फार्म हाउस पर गैंगरेप की खबर सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने के बाद विपक्ष पूरी तरह हमलावर हो गया है। सपा अध्यक्ष ने सरकार से मामले में निष्पक्ष और कठोरतम कार्रवाई की मांग की है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *