बुलंदशहर। सदर विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन देते हुए क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। विधायक

.

विधायक प्रदीप कुमार चौधरी ने गांव अटटा, बनबोई, अहमदनगर, असावर, किसौली और निमचाना में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए लंबे समय से रिंग रोड निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रिंग रोड के निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई को दी है। इसके लिए एलाइनमेंट तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

इन विकास कार्यों पर खर्च होंगे करोड़ों रुपये

विधायक के अनुसार, अटटा-ताजपुर से अहमदनगर संपर्क मार्ग का निर्माण एक करोड़ रुपये से कराया जाएगा। गिनोरा शेख से अख्तियारपुर तक 84 लाख रुपये की लागत से सड़क का नवनिर्माण होगा। ताजपुर-अहमदनगर मार्ग की विशेष मरम्मत पर 34 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा किसौली में जाटों की मढ़ैया संपर्क मार्ग का एक करोड़ रुपये से नवनिर्माण कराया जाएगा।

किसौली संपर्क मार्ग के निर्माण पर 1.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से अन्य विकास कार्य भी कराए जाएंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, संपर्क मार्ग और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

अभी अभी की खबरें