सुब्रत पर 40 लाख का, तो विशाल पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज था। सुब्रत ने विशाल को दो लाख रुपये में ही तैयार किया था। सुब्रत के अनुसार, तकिया से मुंह दबाकर मारना और हार्टअटैक बता कर मामले को रफा-दफा करने की प्लानिंग थी, लेकिन चाकू ने पूरी प्लानिंग फेल कर दी।
विशाल ने विनीत के साथ उनकी दुकान पर 2010 से 2022 तक काम किया था। दुकान में चोरी किए जाने के आरोप में भले ही विनीत ने उसे निकाल दिया था लेकिन सुब्रत ने उसका साथ नहीं छोड़ा था। सुब्रत की शादी हुई तो विशाल शालू से भी जुड़ गया। हालांकि, इस बात का पता विनीत को पूरी तरह से नहीं था।
