
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a3d1e98672b16953307e93b”,”slug”:”auraiya-news-bride-goes-missing-two-days-after-the-wedding-2026-06-25″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शादी के नाम पर खेल: दो दिन बाद दुल्हन लापता, ठगी का एहसास होते ही थाने पहुंचा दूल्हा, फिर हुआ ये सब”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Amar Ujala
शादी के महज दो दिन बाद ही दुल्हन अचानक ससुराल से लापता हो गई। मामले में युवक ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के दिवियापुर रोड निवासी अब्दुल अली की शादी कराने का झांसा कुछ बिचौलियों ने दिया था। आरोप है कि इन लोगों ने 17 जून को आगरा की एक युवती से अब्दुल का निकाह कराया।
इस शादी के एवज में बिचौलियों ने पीड़ित से 30 हजार रुपये वसूले। पीड़ित का कहना है कि शादी और अन्य रस्मों को मिलाकर उसके कुल 45 हजार रुपये हुए थे। पीड़ित दूल्हे ने बताया कि निकाह के बाद सब कुछ ठीक था और उसकी पत्नी दो दिनों तक उसके साथ घर पर रही, लेकिन 19 जून की सुबह साढ़े 10 बजे ससुराल से अचानक लापता हो गई।