कन्नौज के छिबरामऊ नगर में बुधवार तड़के एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई। उसे टावर पर चढ़ा देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

.

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवती को नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले गई, जहां पूछताछ की गई।

सुबह छह बजे टावर पर चढ़ी युवती

छिबरामऊ की इंद्रा आवास कॉलोनी निवासी नरगिस (28) बुधवार सुबह करीब छह बजे काशीराम कॉलोनी के पास कृष्णा हॉस्पिटल वाली गली में लगे एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह-सुबह युवती को टावर पर देखकर राहगीर और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही छिबरामऊ कोतवाली पुलिस पहुंची और युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। करीब ढाई घंटे बाद पुलिसकर्मी उसे नीचे उतारने में सफल हुए।

प्रेमी पर शादी से इनकार और प्रताड़ित करने का आरोप

पुलिस पूछताछ में नरगिस ने बताया कि फर्रुखाबाद जिले के जरारी गांव निवासी एक युवक से उसके आठ साल से प्रेम संबंध हैं। युवती के मुताबिक, युवक ने उससे शारीरिक संबंध बनाए, जिससे उसकी पांच साल की एक बेटी है। उसने आरोप लगाया कि आठ महीने पहले दोबारा गर्भवती होने पर उसने युवक से शादी करने को कहा। इस पर युवक और उसके परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और गर्भनिरोधक गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया।

नरगिस का आरोप है कि अब युवक निकाह करने से इनकार कर रहा है और उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस से शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होने का भी दावा किया।

छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया-

QuoteImage

नूर आलम नाम के युवक से युवती के प्रेम संबंध हैं। युवक अब दूसरी शादी करना चाहता है। इसी बात को लेकर युवती बुधवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। पुलिस उसे सुरक्षित उतारकर कोतवाली लाई है और पूछताछ की जा रही है।

QuoteImage



Source link

अभी अभी की खबरें