Beheaded body of young man found in dry well in Shahjahanpur

मौके पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र के गांव सिउड़ी में मंगलवार को एक खेत के सूखे कुएं से युवक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास मिले बैग में कपड़ों और अन्य सामान के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी मिली। आधार कार्ड पर दर्ज नाम के व्यक्ति के परिजनों को बुलाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने शव को पहचानने से इन्कार कर दिया।


पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद शव कुएं में फेंका गया है। आधार कार्ड के आधार पर खुद को मृत साबित कर भाग जाने की साजिश का एंगल भी जांच में शामिल किया गया है। हालांकि, शव की वास्तविक पहचान और घटना की सच्चाई डीएनए जांच व पुलिस की पड़ताल के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें– बरेली: पुलिस ने मुठभेड़ में पांच पशु तस्करों को किया गिरफ्तार, गोली लगने से दो घायल; तमंचे-कारतूस बरामद

मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गांव के सतीश के खेत में एक ग्रामीण को कुएं से दुर्गंध आई। उसने झांककर देखा तो करीब 30 फुट गहरे कुएं में सिर कटा शव पड़ा था। सूचना पर प्रधान राकेश सिंह ने पुलिस को बुलाया। करीब साढ़े तीन बजे पहुंची पुलिस ने सफाईकर्मियों की मदद से सीढ़ी लगवाकर शव बाहर निकलवाया।



Source link