{“_id”:”6afd3de856869f809d0fd109″,”slug”:”bahraich-leopard-attacks-elderly-man-sleeping-at-home-he-sustains-injuries-to-his-head-and-shoulder-2026-11-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बहराइच: घर में सो रहे बुजुर्ग पर तेंदुए का हमला, सिर और कंधे में जख्म, शोर मचाने पर बुजुर्ग को छोड़कर भागा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

तेंदुए के हमले में घायल हुआ बुजुर्ग।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के कतर्नियाघाट वन रेंज के चहलवा ग्राम पंचायत अंतर्गत चमन चौराहा गांव में बुधवार रात घर में सो रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ उन्हें छोड़कर सरयू नहर की ओर भाग गया। हमले में बुजुर्ग के सिर और कंधे पर गहरे जख्म हुए हैं।
गांव निवासी भिरघू (65) रात घर में सो रहे थे। बुधवार भोर में करीब 3:30 बजे तेंदुआ घर में पहुंचा और उन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। इस पर तेंदुआ उन्हें छोड़कर नहर की ओर भाग गया।
परिजन घायल भिरघू को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली ले गए। वहां से उन्हें सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस के ईएमटी मनमोहन वर्मा और पायलट विजय कुमार ने बताया कि घायल को ले जाते समय तेंदुआ एंबुलेंस के सामने आ गया। वह सड़क पार कर नहर किनारे झाड़ियों में चला गया।
सूचना पर रेंजर आशीष गौड़ ने बताया कि वन रक्षक कौशल किशोर सिंह और वाचर अमरजीत को मौके पर भेजा गया, पगचिन्हों से तेंदुए के हमले की पुष्टि हुई है। वनकर्मी घायल को उपचार के लिए सीएचसी मिहींपुरवा ले गए। ग्रामीण राजू रेसर और प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने बताया कि तेंदुआ आए दिन गांव के आसपास दिखाई दे रहा है। उन्होंने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है।

