Jalaun News:टैबलेट दिलाने के नाम पर छह हजार रुपये मांगने का आरोप – Allegation Of Demanding Six Thousand Rupees Under The Pretext Of Providing A Tablet
उरई। उत्तर प्रदेश सरकार की टैबलेट वितरण योजना में कथित अनियमितता और धन मांगने का मामला सामने आया है। महाविद्यालय के प्रोफेसर पर टैबलेट दिलाने के नाम पर छह हजार रुपये मांगने और शिकायत करने पर धमकी देने का आरोप लगा है। हरदोई गूजर निवासी विक्रांत के अनुसार वह गांव के पास ही स्थित एक महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष तक पढ़ाई कर रहे थे। आर्थिक परेशानी के चलते उन्होंने पढ़ाई छोड़कर उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश ले लिया। इस वर्ष टैबलेट योजना के तहत केवाईसी कराने पर पोर्टल पर उनके नाम के सामने एक महाविद्यालय में टैबलेट वितरित होने की स्थिति प्रदर्शित हुई, जबकि उन्हें टैबलेट नहीं मिला।…


