शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र के नगलाहलू गांव में शनिवार की शाम इको वैन की टक्कर लगने से अतुल कुमार (35 वर्ष) और कालीचरण (50 वर्ष) खेत पर लगे कंटीले तार पर गिर गए। इसके बाद वैन उनके ऊपर पलट गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, एक युवक अपने रिश्तेदार को वैन चलाना सिखा रहा था, तभी हादसा हो गया। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


नगलाहलू गांव के ही रहने वाले अतुल व कालीचरण मजदूरी करते थे। शनिवार की शाम 05:30 बजे दोनों गांव के बलवीर पाल के खेत पर मजदूरी कर रहे थे। इस दौरान प्यास लगने पर वे पानी पीने के लिए 150 मीटर की दूरी पर लगे नल पर गए। वापसी में जैसे ही दोनों खेत पर लगी तार की बाड़ के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई अनियंत्रित इको वैन की टक्कर लगने से दोनों तार पर जा गिरे।

मौके पर ही हो गई दोनों मजदूरों की मौत 

वे संभल पाते, इसके पहले वैन दोनों के ऊपर पलट गई। इस बीच वहां से गुजर रहे नायब तहसीलदार रोहित कटियार ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकालना शुरू किया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। वाहन से दबे दोनों मजदूरों को किसी तरह बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *