Teacher MLC elections Highest number of voters in Bijnor lowest in Rampur district

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली-मुरादाबाद खंड से शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं। 23 अक्तूबर को 105 बूथों पर 47699 शिक्षक मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें सर्वाधिक 8442 मतदाता बिजनौर में तो सबसे कम 3226 मतदाता रामपुर में हैं।


पोलिंग पार्टियां रवाना 

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक एमएलसी में नौ जनपद के शिक्षक मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। मतदान संपन्न कराने के लिए एक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी लगाए गए हैं। बरेली में 6763 शिक्षक मतदाता 25 बूथों पर मतदान करेंगे। बरेली जिले में मतदान कराने के लिए संजय गांधी कम्युनिटी हॉल से बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 

कहां कितने मतदाता करेंगे मतदान 

अमरोहा में सात बूथों पर 5814, संभल के सात बूथों पर 3497, बदायूं के 10 बूथों पर 3934, शाहजहांपुर में 14 बूथों पर 4825, रामपुर में छह बूथों पर 3226 बिजनौर के 13 बूथों पर 8442, मुरादाबाद में 12 बूथों पर 7696, पीलीभीत में 11 बूथों पर 3502 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

चुनाव मैदान में 17 प्रत्याशी 

अन्य जनपदों में जिला मुख्यालय से मतदान कार्मिक बूथों पर मतदान कराने के लिए रवाना हुए। सभी जगहों पर मतदान के बाद मतपेटिका को निर्धारित स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा के डॉ. हरी सिंह ढिल्लो और सपा के दानिश आजाद समेत 17 प्रत्याशी मैदान में है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *