अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: Aman Vishwakarma

Updated Mon, 11 May 2026 12:04 PM IST

Suvendu Adikari PA Death: बलिया निवासी राज सिंह को पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने अयोध्या से गिरफ्तार किया। वह लखनऊ से लौट रहा था। उसके आनंद नगर स्थित घर पर ताला मिला। स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात सादे कपड़ों में पहुंची टीम ने पूछताछ की।


Suvendu Adhikari PA Murder Case Bengal Police Arrests Raj Singh in Ballia Security Forces Arrive Neighborhood

बलिया से गिरफ्तार हुआ राज सिंह और पुलिस से न्याय की गुहार लगाती मां
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

Ballia News: बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) हत्याकांड से जुड़ने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में बंगाल पुलिस ने बलिया निवासी राज सिंह को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को अयोध्या से उस समय पकड़ा गया, जब वह लखनऊ में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहा था। 

सूत्रों के अनुसार, बंगाल पुलिस कई दिनों से राज सिंह की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। रविवार देर रात पुलिस टीम ने उसे अयोध्या में दबोच लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बलिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। बता दें कि खुद को समाजसेवी कहने वाला राज सिंह जिले के वार्ड नंबर 15 से सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें