Shravasti: Accused lured a six-year-old innocent girl with snacks and then raped her.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : साेशल मीड़िया

विस्तार

श्रावस्ती जिले के गिलौला क्षेत्र निवासी एक छह साल की मासूम बालिका के साथ सोमवार की शाम कुरकुरे व रुपये का प्रलोभन देकर युवक ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी मासूम बालिका को लहूलुहान हालत में छोड़ कर भाग गया। पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


कोतवाली भिनगा क्षेत्र के सिसवा निवासी शाहिद अली गांवों में जाकर जड़ी-बूटी की दवा देता है। सोमवार की शाम वह गिलौला थाना क्षेत्र के एक गांव में जड़ी-बूटी देने गया था। जिस युवक के घर वह जड़ी-बूटी देने गया था, उसे जड़ी-बूटी देने के बाद आरोपी ने उसके पड़ोस की छह साल की मासूम को अपने पास बुलाया। जहां उसे कुरकुरे और 10 रुपये देकर बहलाया-फुसलाया। इसके बाद आरोपी उसे गांव के स्कूल के पास स्थित झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

ये भी पढ़ें – यूपी चुनाव के लिए सीट शेयरिंग: सपा-कांग्रेस नेताओं के बीच दूसरे दौर की बैठक पूरी, सीटों की संख्या को लेकर दिया जवाब



ये भी पढ़ें – यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने मांगीं अधिकतम 181, सपा ने ऑफर की न्यूनतम 26 सीटें; इंडिया गठबंधन में सीटों पर रार

दुष्कर्म के बाद आरोपी मासूम को लहूलुहान हालत में छोड़ कर भाग गया। मासूम बालिका रोते-बिलखते लहूलुहान हालत में घर पहुंची और आप बीती सुनाई। बालिका की बातें सुन परिजन भी रो पड़े और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर गिलौला थाना प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं, मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

सीओ भरत पासवान का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

अभी अभी की खबरें