Muzaffarnagar। Boxing Tournament में श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के खिलाड़ियों ने पुरुष एवं महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा। मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालयी बॉक्सिंग टूर्नामेंट में अलग-अलग जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में पदक हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
