नदीगांव (जालौन): थाना नदीगांव क्षेत्र के निवासी राघवेंद्र खटीक (18 वर्ष) ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के कमरे में रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी,,
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है,,
