BJP Hits Back at SP's Dalit Conference in Agra, Claims Party Is Trying to Mislead Voters

भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी की ओर से शहर में आयोजित दलित सम्मेलन पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सम्मेलन को राजनीतिक हथकंडा करार दिया। कहा कि सपा द्वारा आयोजित यह सम्मेलन केवल राजनीतिक भ्रम फैलाने का एक प्रयास है।


महानगर अध्यक्ष ने सपा सरकार के दौरान हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 1995 में लखनऊ के राज्य अतिथि गृह में बसपा प्रमुख मायावती के साथ हुई घटना और सदन में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध को दलित समाज आज भी भूला नहीं है। सपा सरकार के दौरान दलित कार्मिकों के डिमोशन से जुड़े निर्णय लिए गए और दलित महापुरुषों के नाम पर रखे गए कई जिलों व स्थानों के नाम बदले गए।

दावा किया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में संभावित हार को लेकर चिंतित हैं, इसलिए इस तरह के सम्मेलनों के माध्यम से जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर भरोसा करते हुए जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाएगी।

 



Source link