{“_id”:”6acf23629c528fad5602e5bb”,”slug”:”suspicion-of-mustard-oil-adulteration-food-department-raids-amroha-oil-worth-3-82-lakh-sealed-2026-10-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सरसों के तेल में मिलावट का शक: अमरोहा में खाद्य विभाग का छापा, 3.82 लाख का तेल सील, दो नमूने जांच को भेजे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमरोहा में जांच करती खाद्य विभाग की टीम
– फोटो : संवाद
विस्तार
सरसों के तेल में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मिलाकर बेचने और रंग मिलाने की शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने गुरु कृपा के परिसर से 3.46 लाख रुपये से अधिक कीमत का रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज किया। वहीं, अमरोहा अड्डे के पास मंडी समिति क्षेत्र में मनोज अग्रवाल के टैंकरों की जांच के दौरान करीब 200 लीटर सरसों का तेल बिक्री के लिए भंडारित मिला।
इसकी कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है। विभागीय टीम ने तेल का नमूना लेकर संबंधित स्टॉक सील कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि शिकायतों के आधार पर गुरु कृपा के परिसर का निरीक्षण किया गया। यहां सफारी ब्रांड का रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मिला।
पैकेजिंग और लेबलिंग में भी कमियां पाई गईं। सरसों के तेल में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल मिलाकर बेचने की शिकायत के मद्देनजर तेल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। मौके पर कारोबारी ने अमरोहा की अन्य दुकानों पर तेल की आपूर्ति से संबंधित बिल भी प्रस्तुत किए।
मौके पर 346425 रुपये के तेल का स्टॉक सील कर दिया। साथ ही कमियों को तीन कार्यदिवस में दूर करने के निर्देश दिए है। दूसरी कार्रवाई सब्जी मंडी अमरोहा अड्डा के पास मंडी समिति के निकट की गई। यहां मनोज अग्रवाल के लगभग एक-एक हजार लीटर क्षमता वाले तीन टैंकर मिले।
इसमें एक टैंकर में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और दो में सरसों का तेल के थे। खुले तेल की बिक्री के लिए अपेक्षित लाइसेंस या पंजीकरण नहीं दिखाया गया। मौके पर केवल खुदरा विक्रेता का लाइसेंस मिला। जांच के दौरान एक टैंकर में करीब 200 लीटर सरसों का तेल बिक्री के लिए रखा मिला।
इसकी अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये थी। विभाग ने तेल का नमूना लेकर संबंधित स्टॉक सील कर दिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने बताया कि दोनों स्थानों से लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट और उपलब्ध अभिलेखों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
