प्रसिद्ध तीर्थस्थल में सावन के पहले सोमवार के पावन पर्व पर शिवभक्तों, कांवड़ियों और श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह तड़के 4 बजे से ही यमुना के प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं के स्नान करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया, जो दिन चढ़ने के साथ और गहराता गया।

तीर्थक्षेत्र के प्रमुख घाटों रानी घाट, गोरा कक्ष घाट, मुख्य मंदिर घाट, राम जानकी घाट, नरुआ घाट, चिंता हरण घाट और नया घाट पर डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई है। स्नान और पवित्र जल लेने के बाद भक्तों ने मंदिरों और पूरे तीर्थक्षेत्र की परिक्रमा शुरू कर दी है। परिक्रमा करने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवतियां शामिल हैं।

तीर्थ के मंदिरों में सुबह से ही विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है। मुख्य ब्रह्मालाल मंदिर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने भारी उत्साह और भक्ति भाव के साथ जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा तीर्थक्षेत्र गुंजायमान हो उठा है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है।

वही प्रातः करीब 8:30 बजे तक मुख्य मंदिर मे दर्शन पूजा अर्चना को मंदिर के पूर्वी प्रवेश द्वार से लेकर पंचमुखेश्वर  महादेव मंदिर तक श्रद्धांलुओं की लाइनें लगा गयी l वही अभी करीब दोपहर 2बजे तक भीड़ बढ़ती रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *